पटेवा : रोड़ क्रॉस करते समय कार की टक्कर से हुआ घायल - CG Sandesh

पटेवा : रोड़ क्रॉस करते समय कार की टक्कर से हुआ घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झलप के मीडिल स्कूल के पास रोड़ क्रॉस करते समय कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

रविदास नगर झलप निवासी चेतन रौतिया ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को वह धनंजय युगरे एवं अपने बड़े पिताजी तुलसी रौतिया के साथ झलप से सामान खरीदकर पैदल घर बंगलापारा झलप लौट रहे थे. 

सुबह करीबन 10 बजे NH 53 रोड़ मीडिल स्कूल के सामने रोड़ क्रॉस करते समय तुलसी रौतिया को पिथौरा की ओर से आ रही TATA ALTROZकार क्रमांक OD 14 AD 6607 ने ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर, हांथ में चोंट लगी है. उसे प्राईवेट एम्बलेंस से श्रेंयांस अस्पताल रायपुर में ले जाकर भर्ती किया गया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें