वैष्णो देवी के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 30 लोगों की मौत
डेस्क। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जम्मू और कश्मीर में कटरा के पास वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ हैं। इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई। यह दुखद घटना मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई। भूस्खलन मंदिर के रास्ते में अधक्वारी के पास इंद्रपास्थ भोजनालय के नजदीक हुआ। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अभी भी लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है।लगातार बारिश के कारण जम्मू में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिससे रात में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एएसपी रियासी परमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें