महासमुंद : खड़ी ट्रेलर से पिकअप की भिडंत, 1 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : खड़ी ट्रेलर से पिकअप की भिडंत, 1 की मौत

महासमुंद : ग्राम घोडारी के पास NH53 ओव्हरब्रीज के आगे खड़ी ट्रेलर से पिकअप की भिडंत हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई, 1 घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम निसदा थाना आरंग जिला रायपुर निवासी तोरण निषाद पीकअप वाहन क्रमांक CG04 NC 5109 में ग्राम घोडारी से मजदूरी का काम करके पीकअप वाहन को बरबसपुर छोडने जा रहा था. 

इस दौरान NH53 ओव्हारब्रीज के आगे ग्राम घोडारी के पास सामने खडी ट्रक ट्रेलर क्र. GJ 12 BZ 0060 के चालक द्वारा अपनी वाहन को बिना संकेतक गलत ढंग से पार्किंग करने के कारण एवं संकेतक चिन्ह स्पष्ट नहीं होने के कारण पीकअप वाहन टकरा गई. हादसे में तोरण और उसके साथी को चोट लगी. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. तोरण को 23 अगस्त 2025 को मेकाहारा रायपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने तोरण को मृत घोषित कर दिया.

मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 285-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें