अज्ञात के ख़िलाफ मोबाईल चोरी की रिपोर्ट दर्ज
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया के निवासी पंकज कुमार साव ने बसना थाने में अज्ञात व्यक्ति में ख़िलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया है. रिपोर्ट के अनुसार जब 4 अगस्त 2019 को सुबह 5 बजे जनपद चौंक बसना में रायपुर जाने के लिए पंकज बस का इंतज़ार कर रहा था. तब सरायपाली तरफ से आ रही बस में चडते समय देखा कि उसके जेब में रखा मोबाईल गायब है. जिसके बाद उसने बस से उतरकर आसपास पता किया लेकिन मोबाईल नहीं मिला. पंकज ने बताया है कि जनपद चौक के पास जहाँ वो बैठा था उसके साथ बाजु में अन्य लोग भी बैठे थे. जिन्हें वह नहीं पहचानता है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ धारा 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें