किसानों के लिए जियो-पोर्टल विकसित, मिलेगी यह सुविधा... - CG Sandesh

किसानों के लिए जियो-पोर्टल विकसित, मिलेगी यह सुविधा...

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सूखे, वर्षा और मौसम के बारे में सटीक जानकारी देने वाला एक जियो-पोर्टल विकसित किया है। इससे किसानों को अपनी फसलों की योजना अधिक प्रभावी ढंग से बनाने में मदद मिलेगी।

चौहान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए किसानों के लिए यह पोर्टल विकसित करने पर भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने उपग्रह आधारित रिमोट सेंसिंग प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार को अब फसल नुकसान के सटीक आंकड़े मिलते हैं।

चौहान ने कहा कि यह तकनीक फसल बीमा योजना के अंतगर्त किसानों को सही मुआवजा दिलाने में भी मदद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय वैज्ञानिक फसलों की तस्वीरों का विश्लेषण करके उसमें लगने वाले कीड़ों का पता लगाने वाली एक नई तकनीक पर काम कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान तापमान बढ़ने, तूफान, सूखे और आपदा प्रबंधन तथा फसलों के बचाव के संबंध में समय रहते चेतावनी देने में भी मदद करती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें