महासमुंद : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग की उपलब्धि, 1... - CG Sandesh

महासमुंद : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग की उपलब्धि, 13 पदक हासिल

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग के छात्रों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय ने कुल 13 पदक हासिल किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। शतरंज में कुनाल (अंडर-14) ने स्वर्ण, धारणा (अंडर-19) ने रजत जीता। कबड्डी में कन्हैया ध्रुव, अक्षय विशाल व गजेन्द्र ने रजत, ट्रिपल जंप में कुंदन (अंडर-19) ने स्वर्ण प्राप्त किया। 

तीरंदाजी में जयंत ठाकुर (अंडर-19), कुमुदिनी (अंडर-14) और लक्ष्मी रानी ने स्वर्ण, योगेश नाग (अंडर-14), दिगम्बर नेताम (अंडर-14) व उमेश (अंडर-19) ने रजत तथा लिलीमा (अंडर-19) ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन में आदित्य (अंडर-14) ने रजत अर्जित किया।

इन उपलब्धियों के आधार पर विद्यालय के 12 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें