मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा - CG Sandesh

मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक बसना इकाई की मासिक बैठक आज दिनाँक 1 अगस्त दिन गुरुवार की शाम 4 बजे स्थानीय पुरन्दर मिश्रा के ऑफिस में संपन्न हुई.

उक्त बैठक में इकाई के सदस्यों ने अध्यक्ष से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें एक चर्चा यह भी रही कि पूर्व निर्धारित फैसले के अनुसार इकाई का जो सदस्य लगातार मीटिंग से अनुपस्थित रहता है तथा हमारी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होता है उसे निलम्बित किया जाएगा अतः ऐसे सदस्यों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने की माँग उठी.

ततपश्चात आगामी 7 अगस्त को जांजगीर जिले में होने जा रहे संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में शामिल होने की रूपरेखा निर्धारित की गई तथा सभी सदस्यों को उक्त सम्मेलन में आवश्यक रूप से शामिल होने कहा गया, सर्वसम्मति से यह तय किया गया की सभी सदस्य 7 तारीख की सुबह 7 बजे जांजगीर के लिए 3 गाड़ियों में बसना मुख्यालय से रवाना हो जाएंगे.

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, सरंक्षक शीत गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष देशराज दास, आदित्य कानूनगो, सचिव मनहरण सोनवानी, सहसचिव दीपेश मिश्रा, प्रवक्ता विजय चौहान, नरेन्द्र सिंग राजू, गोवर्धन कैवर्त, रामकुमार नायक एवं हरिकेश भोई उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें