दो परिवारों से 7 सदस्य हज के लिए हुए रवाना - CG Sandesh

दो परिवारों से 7 सदस्य हज के लिए हुए रवाना

सरायपाली. नगर के दो परिवारों के 7 सदस्य विगत दिनों हज यात्रा के लिए रवाना हुए. स्थानीय मुस्लिमजनों के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उनका भव्य स्वागत करते हुए विदाई दिए. स्थानीय खान वस्त्र भंडार व किसान

सेंटर के संचालक मतलू खान व उनकी बेगम किस्वर खान एवं नगर के बाजारपारा निवासी एक अन्य गणमान्य परिवार जिसमें शेख गुलाम मोहम्मद, उनकी धर्मपत्नी गुलनाज बेगम, उनके पुत्र शेख मो. इमरान सहित उसी परिवार से शेख नवाज मोहम्मद व शाहीना बेगम विगत दिनों हज यात्रा के लिए रवाना हुए.

स्थानीय मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने यात्रा के लिए निकल रहे परिवारों का फूलमाला से स्वागत किया. उनके निवास स्थान से स्वागत के साथ मदरसा निजामिया पहुँचे तथा वहाँ से जुलूस की शक्ल में भव्य स्वागत करते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान तक विदाई दिए. हज यात्री यहाँ से पहले मुम्बई पहुँचेंगे, उसके पश्चात् वहाँ से जद्दा व मक्का सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे.

विदाई देते हुए मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मुजफ्फर खान सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन व अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे. हज के लिए जाने वाले यात्रियों ने भी मुल्क-ए-वतन व सरायपाली के लिए दुआ मांगने की बात कहते हुए हँसी-खुशी विदाई ली.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें