संगठन पर्व में बिजराभांटा के ग्रामीणों ने ली सदस्यता - CG Sandesh

संगठन पर्व में बिजराभांटा के ग्रामीणों ने ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में विगत दिनों भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियुष मिश्रा ने बिजराभाँटा के ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई,भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। विदित हो कि भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों के सभी बूथों पर नए सदस्य बनाये जा रहे है इसी कड़ी में बसना मण्डल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बिजराभांटा बूथ का प्रभार नन्दकुमार चौधरी एवं दिपेश मिश्रा को दिया है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप मे उपस्थित श्री मिश्रा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए आम चुनाव में भाजपा को मिली पूर्ण बहुमत दर्शाती है कि देश के सभी लोग हमारे प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी से कितने प्रभावित हैं और उनसे जुड़ने को तत्पर है,आप सबों को आगे आकर सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और सदस्यता की यह प्रक्रिया अत्यंत ही सरल है सिर्फ एक मिस कॉल से ही आप विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बन जाते है। कार्यक्रम को पिरदा भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष बसन्त साहू ने भी सम्बोधित किया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनरेश सिंह बघेल,नरेंद्र यादव,भाजयुमो महामंत्री उमलेश साव,बृजमोहन नायक,टप्पूलाल पटेल, डॉ नायक,सोमनाथ,जय चौहान समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें