CG : थाने के बैरक में फंदे से लटकती मिली ASI की लाश, मचा हड़क... - CG Sandesh

CG : थाने के बैरक में फंदे से लटकती मिली ASI की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहां एक ASI ने थाने में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना दल्लीराजहरा थाना इलाके की है।


 


जानकारी के अनुसार ASI हीरामन मंडावी दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ थे, जिन्होंने थाने के बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि ASI हीरामन काफी दिनों से डिप्रेशन में थे, आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते से उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिखलकसा मॉर्च्युरी भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

7 महीने से दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ

एएसआई हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता है। वो लंबे समय से बालोद जिले में सेवाएं दे रहे थे। वे यातायात विभाग समेत जिले के कई थानों में पदस्थ रह चुके थे। 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें