महासमुंद : कटर से ताला तोड़कर सामानों की चोरी, दर्ज हुई FIR - CG Sandesh

महासमुंद : कटर से ताला तोड़कर सामानों की चोरी, दर्ज हुई FIR

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में खेत में बने मकान का ताला तोड़कर सामानों की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरोरा निवासी ओंकार प्रसाद पिता स्व. घुरऊ राम चंद्राकर का ग्राम चोरभट्ठी में खेत है. जिसे सोरिद के सोमेश चंद्रकर को खरीफ फसल के लिये रेघा में देखरेख करने दिया गया है. उस खेत में बने पंप हाउस में दो कमरे हैं.

ओंकार ने बताया कि, 14-15 अगस्त की दरमियानी रात किसी ने हुक एवं ताले को कटर से काटकर दो कंपलीट पंप सेट 03 हॉर्स पावर और एक मोटर सबमर्सिबल कुल 03 नग चोरी कर ली है. चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत 15 हजार रूपये बताई गई.

मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें