पुलिस भर्ती : 4,543 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू - CG Sandesh

पुलिस भर्ती : 4,543 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (SI) के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता :
इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क :
सामान्य/इडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा.

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी.

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तरप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण या आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा.

ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें