विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा भुगत रहे विद्यार्थी, कोई प... - CG Sandesh

विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा भुगत रहे विद्यार्थी, कोई परीक्षा देकर दर्शाया गया अनुपस्थित तो किसी का परिणाम शून्य.

सरायपाली. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की संस्था स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए द्वितीय वर्ष के अधिकांश छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में काफी त्रुटियां देखने को मिल रही

है, सभी विषयों की परीक्षा दिलाने के बावजूद विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाने एवं अंक शून्य आने से परीक्षार्थी अंकसूची में संशोधन करवाने के लिए कॉलेज से लेकर विश्व विद्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं.

महाविद्यालय में पहुंचे कुछ छात्रों ने बताया कि उन्होने सभी विषय में पेपर दिलाया है, लेकिन उनके अंकसूची में अंक देने की बात तो दूर उन्हें एक विषय में अनुपस्थित ही दर्शा दिया गया है. जिसके लिए बकायदा अंकसूची में भी अनुपस्थित उल्लेख है. जबकि कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होने सभी प्रश्नों के हल किए थे, लेकिन उन्हें एक अंक भी

नहीं मिला है, शून्य अंक उल्लेख है. इस तरह के एक दो छात्र नहीं बल्कि कई छात्र-छात्राओं को ऐसी समस्याएं आ रही है, जिसके लिए उन्होने कॉलेज के प्राचार्य से प्रमाण के तौर पर उपस्थिति पत्रक निकलवाकर उनसे विश्वविद्यालय को लिखे आवेदन कोअनुमोदित कर विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जब तक नया

अंकसूची संशोधितहोकर कॉलेज पहुंचेगा तब तक कॉलेज में प्रवेश की तिथि भी खत्म हो जाएगी. इससे होनहार विद्यार्थी होते हुए भी वे कॉलेज में नियमित छात्र के रूप में प्रवेश नहीं ले पाएंगे. विश्वविद्यालय की गलती का इन दिनों सरायपाली कॉलेज के छात्र-छात्राएं खामियाजा भुगत रहे हैं और प्रवेश के लिए पात्र होते हुए भी आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं.

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस तरह की समस्याओं का निराकरण त्वरित होना चाहिए ताकि युनिवर्सिटी के गलती का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना न पडे“ और उनके आगे की पढ़ाई में बाधा न आए.इन विद्यार्थियों के अंकसूची में हुई है त्रुटि वीरेन्द्र बहादुर कॉलेज में अध्ययनरत सागर बारिक बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है. रसायन शास्त्र तृतीय प्रश्न पत्र में परीक्षा देने के बावजूद परीक्षा परिणाम में उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया है. इसी तरह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रश्मि चैधरी को अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र में शून्य अंक प्राप्त हुआ है. 

वहीं बीए द्वितीय वर्ष के ही किशन पटेल को राजनीति विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र में अनुपस्थित दर्शाया गया है. बीए द्वितीय वर्ष के छात्रा सुमिता भोई को अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र में शून्य अंक का परिणाम जारी किया गया है. इसके अलावा कॉलेज के ही कई छात्र-छात्राओं के अंकसूची में त्रुटि होने की जानकारी मिली है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें