SI भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी - CG Sandesh

SI भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी की है. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता :
इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का कार्य-ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होना भी जरुरी है.

आयुसीमा :
आयुसीमा न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी (क्रिमी लेयर)और इडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये तथा एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रिमी PwD आदि के लिए 400 निर्धारित है.

चयन प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, साक्षात्कार एवं दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें