कलार समाज के समुदायिक भवन निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन. - CG Sandesh

कलार समाज के समुदायिक भवन निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन.

सराईपाली के ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग द्वारा कलार समाज के समुदायिक भवन का निर्माण कराया जाना है जिसके लिए भूमि चयन का काम पूर्ण हो चुका है. सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 में कलार समाज के सामुदायिक भवन हेतु निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है.

कलार समाज के पदाधिकारीयों द्वारा सराईपाली नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष तथा वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद हरदीप सिंह रैना को सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य शुरू करने के हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में आमन्त्रित किया, हरदीप सिंह रैना और समाज के सदस्यों द्वारा निर्विघ्न रूप से कार्य पूर्ण हो श्रीफल फोड़कर पूजा अर्चना की तथा सब्बल चला कर निर्माण कार्य का श्री गणेश भी किया गया.

पार्षद रैना ने कलार समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार सहयोग के लिए वे हमेशा कलार समाज के लोगों के साथ हैं. भूमि पूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव कोमी एकता, प्रकोष्ठ संदीप अग्रवाल, ओर कलार समाज के सदस्य भरत डड़सेना, कौशल डड़सेना, राधे डड़सेना, सुनील जायसवाल, टंकेश्वर जयसवाल, श्रीमती टंकेश्वर जायसवाल, महेश डड़सेना, तथा गुलाम खान आदि उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें