उपमुख्यमंत्री अरुण साव 27 जुलाई को सरायपाली और बागबाहरा के द... - CG Sandesh

उपमुख्यमंत्री अरुण साव 27 जुलाई को सरायपाली और बागबाहरा के दौरे पर

छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 27 जुलाई 2025 को महासमुंद जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे नया रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर सरायपाली, जिला-महासमुंद हेतु रवाना होंगे।

उपमुख्यमंत्री साव दोपहर 12:00 बजे घंटेश्वरी मंदिर,सरायपाली पहुंचेंगे, मंदिर के समीप वे अटल परिसर का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे उपमुख्यमंत्री श्री साव सरायपाली में नई मंडी प्रांगण पहुंचेंगे जहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बागबाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे, वे यहां सायं 4:30 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर, बागबाहरा में आयोजित अटल परिसर का लोकार्पण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके उपरांत वे सायं 5:30 बजे बागबाहरा से प्रस्थान कर रायपुर लौटेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें