5वीं से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 900 पद... - CG Sandesh

5वीं से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 900 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा कुल 900 पदों पर भर्ती के लिए आगामी 28 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत नगरी में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, लेबर, बीमा सखी, ग्रामीण कैरियर एजेंट, शहरी कैरियर एजेंट, सामान्य एजेंट आदि की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यताएं पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं और स्नातक उत्तीर्ण हो, वे प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि पर उपस्थित होना होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें