CG : पूर्व विधायक के भाई व पंचायत सचिव जयपाल सिंह 15 दिनों स... - CG Sandesh

CG : पूर्व विधायक के भाई व पंचायत सचिव जयपाल सिंह 15 दिनों से लापता, जानकारी देने वालों को मिलेंगे 21 हजार

रायगढ़। जिले के लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई और पंचायत सचिव जयपाल सिंह बीते 15 दिनों से लापता हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लैलूंगा थाना में दर्ज कराई है। जयपाल सिंह अपने माताजी के निधन के ठीक 7 दिन बाद घर से निकले थे। 



बताया जा रहा है कि वे अपनी बच्ची को कार से स्कूल छोड़ने गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। पूर्व विधायक चक्रधर सिदार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन सौंपा है। वहीं परिजनों ने जयपाल सिंह की जानकारी देने वालों के लिए 21,000 रूपये का इनाम घोषित किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें