CG : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरे की हा... - CG Sandesh

CG : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार को तब हुआ जब दो बाइकें आमने-सामने से तेज रफ्तार में टकरा गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनास्दा गांव के पास हुआ। हादसे में कनास्दा निवासी रोहित साहू की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे खरौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में शामिल दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें