CG : डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, मौके पर एक यु... - CG Sandesh

CG : डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, मौके पर एक युवक की मौत, दो गंभीर

रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तमनार थाना क्षेत्र में स्थित जिंदल पावर प्लांट के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



मृतक की पहचान शिव सिंह, निवासी रिस्दा गांव, मस्तूरी थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी अधिक थी, और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें