CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।
आज कैबिनेट में विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर चर्चा होगी। किसानों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र होना है। विधानसभा के मानसून सत्र में 5 बैठकें होगी।
दरअसल इस बार मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए गये हैं। वहीं स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष है। 18 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें