सदस्यता अभियान को सफल बनाने भाजपा मंडल भंवरपुर के सभी शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व 2019 सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी कड़ी में भंवरपुर मंडल की बैठक रखी गई थी। यहां शक्ति केंद्र स्तर पर प्रभारी, सह प्रभारी एवं सदस्यता विस्तारक बनाने को लेकर चर्चा हुई तथा शक्ति केंद्र स्तर पर सदस्यता अभियान को गति देने प्रत्येक शक्ति केंद्र से तीन कार्यकर्ताओं का नाम शक्ति केंद्र पदाधिकारियों की सहमति से तय किया गया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती देवधर चौहान ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर दिए गए दिशा निर्देश पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन के इस महापर्व में सभी कार्यकर्ता पूरे प्राण प्रण से जुटेंगे। मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल फंदी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि संगठन द्वारा तय लक्ष्य को कम से कम समय में बेहतर से बेहतर परिणाम देकर पूरा करने में सहयोग करेंगे।
वहीं सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी विद्या चौधरी ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर तीन कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के दृष्टिकोण से शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी एवं सदस्यता विस्तारक बनाने एवं उनके कार्यों की जानकारी दी।तत्पश्चात जांजगीर लोकसभा विस्तारक रहे सदस्यता अभियान के सह प्रभारी करुणाकर उपाध्याय द्वारा सदस्यता अभियान के ऑनलाइन लाईव डेमो दिखाकर मोबाइल से सदस्य बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक बुथ में सभी वर्गों के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है।
इस दौरान सरायपाली के पूर्व विधायक रामलाल चौहान, मंडल महामंत्री गुलाब किशोर स्वर्णकार, नरेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मधुसूदन पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार नायक, मोहित नायक, झनक चौधरी, तिहारुराम पटेल, संतराम निषाद, किर्ती बेहरा, गंगाराम साहू, उत्तर निषाद, मदन चौरसिया, हेतराम साहू, सेतराम सिदार, नेहरु पटेल, जीतू वैष्णव, जागेश्वर चंद्रा सहित सभी शक्ति केंद्रों से कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।