CG : पेड़ से लटका मिला CAPF जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

CG : पेड़ से लटका मिला CAPF जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती। जिला सक्ती के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलमीडीह के मोहानी खार नाला के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां करंज के पेड़ से 36 वर्षीय CAPF जवान बजरंग यादव का शव लटका मिला, जो पूरी तरह सड़ी-गल चुकी हालत में था। शव को एक सफेद गमछा के सहारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पता लगाया, लेकिन उसकी हालत इतनी विकृत थी कि चेहरे की पहचान नहीं हो सकी। बाद में मृतक के छोटे भाई अनिल कुमार यादव ने शव के कपड़ों और जूतों से अपने बड़े भाई की पहचान की।



अनिल यादव के अनुसार, बजरंग यादव 24 जून (मंगलवार) को घर से निकले थे और कहा था कि वे अपने ससुराल खम्हारडीह (कलमीडीह पंचायत अंतर्गत) जा रहे हैं। परिजनों ने जब लगातार संपर्क साधा तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी और बुधवार को उन्हें यह जानकारी मिली।

मोहानी खार नाला के पास घटना स्थल को देखकर गांव वाले सकते में हैं। CAPF जवान कथित तौर पर नवागढ़ थाना के मिस्दा गाँव (जांजगीर–चांपा) के मूल निवासी थे और हाल ही में सेवा में तैनात थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें