CG: बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से हमला, एक की... - CG Sandesh

CG: बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से हमला, एक की हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूकंप ऑफिस के पास स्थित अटल आवास के डी-3 ब्लॉक में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। 


वारदात के वक्त अचानक बिजली गुल हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात हमलावर ने तीनों पर टांगिया से हमला किया। इस हमले में उर्मिला श्रीवास के गले पर गंभीर वार किया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि प्रमिला श्रीवास और सरिता श्रीवास को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



बताया जा रहा है कि तीनों बहनें मूल रूप से मोंगर की रहने वाली हैं और यहां बहतराई स्थित अटल आवास में किराए से रहकर रजाई-गद्दे की दुकान में काम करती थीं। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में सघन पूछताछ कर रही है। इस खौफनाक हमले से पूरे अटल आवास परिसर में दहशत का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें