बसना : आदिवासी सरकार की कोई भी योजना से वंचित न हो - देवकी - CG Sandesh

बसना : आदिवासी सरकार की कोई भी योजना से वंचित न हो - देवकी

शासन की महती योजना धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत तीसरे चरण मे आयोजित शिविर बसना जनपद के जनजातीय बाहुल्य ग्राम पिलवापाली मे संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भगवान बिरसामुंडा के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकी पुरुषोत्तम दीवान छत्तीसगढि़या कृषि सभापति जिला पं, महासमुंद एवं अध्यक्षता सरपंच रामायण भोई ने की तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के जनपद सभापति दुखनी भूमेश चौहान, कोषाध्यक्ष सोमनाथ पटेल भाजपा मंडल भंवरपुर थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवकी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी, सरकार की कोई भी योजना से वंचित न हो, क्योंकि अभिसरण के तहत 17 मंत्रालयों की 25 योजनाएं सीधे जमीनी स्तर तक आदिवासियों के पास पहुंचाने का लक्ष्य है।धरती आबा योजना मे सम्मिलित तात्कालिक गतिविधियों जैसेआधार कार्ड,राशन कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,उज्जवला योजना,आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि,जनधन खाता, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,प्रमुख है। उक्त शि़विर मे कुल 280 आवेदन प्राप्त हुआ जिसका मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर मे पंचायत, राजस्व,खाद्य,श्रम,शिक्षास्वास्थ्य,बैंक,आधार, नोडल आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा पांच ग्रामो से बडीं संख्या मे लोग उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें