महासमुंद : बिहारी कहकर गाली-गलौज, मारपीट कर किया जानलेवा हमल... - CG Sandesh

महासमुंद : बिहारी कहकर गाली-गलौज, मारपीट कर किया जानलेवा हमला

महासमुंद के पंजाबीपारा इलाके में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 13 पंजाबीपारा निवासी अखिलेश मंडल, जो ड्रायवरी का कार्य करता है, 12वीं तक पढ़ा लिखा है। 22 जून 2025 को वह अपने साथी शुभम पाण्डेय के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान संतोषी किराना दुकान के पास खड़ा हुआ जहाँ भीड़ लगी थी, इसी जगह आरोपी राज मांझी ने प्रार्थी को देखकर बार-बार "बिहारी आ गया" कहकर अपमानजनक शब्द बोले।

जिसे अखिलेश द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी ने गालियां देते हुए कालर पकड़ लिया और धमकी दी कि "आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा।" इसके बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर पीड़ित के सिर और सीने पर हमला कर दिया। इस हमले में अखिलेश के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आईं।

घटना को शुभम पाण्डेय, सन्नी श्रीवास्तव एवं अजय यादव ने मौके पर देखा और बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।

मामले में पुलिस ने आरोपी राज मांझी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें