CG : खिड़की से घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आ... - CG Sandesh

CG : खिड़की से घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी में गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 जून की रात की है, जब एक महिला अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। 

देर रात करीब 1:40 बजे एक युवक खिड़की से घर में घुसा और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर देखा तो सामने पड़ोसी युवक राजेश सोनवानी था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। 


सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद आगे की कारवाई के लिए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें