सरायपाली : पारिवारिक विवाद के चलते अश्लील गाली-गलौज और जान स... - CG Sandesh

सरायपाली : पारिवारिक विवाद के चलते अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

बलौदा थाना क्षेत्र के खोखेपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना की पीड़िता शकुन्तला प्रधान ने थाना बलौदा में लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खोखेपुर निवासी शकुन्तला प्रधान (पति स्व. हृषिकेश प्रधान) विगत 7 वर्षों से अपने सास-ससुर और पुत्र के साथ रह रही है। उनकी देवरानी रूकनी प्रधान अपने पति के साथ अलग रहती है। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 15 जून 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे उसकी देवरानी रूकनी प्रधान अपने माता-पिता राधेश्याम बेहरा और जज्ञसेनी बेहरा के साथ उसके घर आई। वहां आकर तीनों ने शकुन्तला प्रधान पर उसके देवर के साथ अवैध संबंध होने का संदेह जताते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के दौरान गांव के दुर्गावती डडसेना और विभीषण डडसेना ने भी विवाद होते देखा और सुना। इस घटना के बाद पीड़िता भयभीत हो गई और उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रूकनी प्रधान, राधेश्याम बेहेरा और जज्ञसेनी बेहेरा के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें