खल्लारी : तेलीबांधा मोड़ पर चखना ठेला में अवैध शराब पिलाते य... - CG Sandesh

खल्लारी : तेलीबांधा मोड़ पर चखना ठेला में अवैध शराब पिलाते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खल्लारी थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तेलीबांधा मोड़ पर संचालित एक चखना ठेला से अवैध शराब पिलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब पीने का सामान भी जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खल्लारी पुलिस ने को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तेलीबांधा मोड़ एनएच 353 रोड के पास एक व्यक्ति अपने चखना ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा दे रहा है।

जहाँ पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पीने वाले लोग मौके से भाग निकले। लेकिन पुलिस ने चखना ठेला संचालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रूपेन्द्र कुमार चौहान पिता राधेश्याम चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी तेलीबांधा थाना खल्लारी बताया।

उसके कब्जे से एक 180 एमएल देशी प्लेन शराब की शीशी जिसमें लगभग 90 एमएल शराब शेष थी, एक खाली शीशी एवं तीन डिस्पोजल गिलास (जिनमें शराब की गंध आ रही थी) जप्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी से कुल करीब ₹40 कीमत के सामग्री को जब्त कर लिया। आरोपी के इस कृत्य को धारा 36(C) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध मानते अपराध पंजीबद्ध किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें