ग्रामीण बैंक के बाद अब अस्पताल के बहार से स्कूटी चोरी.
सरायपाली शहर के अंदर दिन दहाड़े मोटरसायकल चोरी होने की घटना हप्ते भर के भीतर दूसरी बार सामने आई है. इस बार बाइक चोरों ने अस्पताल के पार्किंग से मोटरसायकल गायब कर दिया है. ये चोर इतने शातिर है कि जहाँ सैकड़ों की भीड़ रहती रहती है वहां से वाहन गायब करने में सक्षम हो जाते है और किसी को भनक भी नहीं लगती है.
बीते शुक्रवार को ग्रामीण बैंक काम से आया एक व्यक्ति जब बैंक से बहार आया तो उसे अपनी गाड़ी कहीं भी दिखाई नहीं दी. और ठीक उसके अगले दिन 29 तारीख़ शनिवार को सरायपाली भारती अस्पताल के पार्किंग से वहीँ के स्टाप की स्कूटी चोरी हो गई.
जानकारी के अनुसार दोपहर 02 से 08 बजे की शिफ्ट में डियुटी के लिए विमल पटेल भारती अस्पताल सरायपाली आया था और स्कूटी को अस्पताल पार्किंग में खड़ी कर अंदर डियुटी में चला गया था. जब शाम करीबन 05.30 बजे बाहर आया तो उसने देखा कि वहां स्कूटी नहीं थी, आस पास पता करने पर भी वाहन का पता नहीं चला जिसके बाद विमल पटेल ने इसकी शिकायत सरायपाली में दर्ज कराई है. जिसे पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया है.