महासमुंद : इच्छुक युवक घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशि... - CG Sandesh

महासमुंद : इच्छुक युवक घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण के लिए 20 जून तक कर सकते हैं पंजीयन

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए घरेलू विघुत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में हाउस वायरिंग, रूम हीटर, स्टेबिलाइजर, स्टॉर्ट मोटर्स, सिंगल फेज मोनो ब्लॉक मोटर, कटिंग मशीन, हेड ड्रिलिंग मशीन, डीटीएच इंस्टालेशन एंड सर्विस, साउंड सिस्टम आदि शामिल है। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ 23 जून 2025 से किया जा रहा है।

निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक 20 जून 2025 तक बड़ौदा आरसेटी बरोण्डा बाजार में स्वयं उपस्थित होकर या कमलेश पटेल का मोबाइल नम्बर 79997-00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता का मोबाइल नम्बर 93402-81974 पर व्हाट्सअप के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु संपर्क का समय सुबह 10 बजे से 6 बजे तक है। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में  आधार कार्ड एवं बी.पी.एल. राशन कार्ड की 2-2 छायाप्रति, अंकसूची की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की 5 फोटो शामिल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें