CG : खेत की में मिली युवक की संदिग्ध लाश, इलाके में फैली सनसनी
जशपुर/पत्थलगांव। ग्राम पंचायत इंजको में अन्नपूर्णा राइस मिल के समीप एक खेत के मेड़ में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने औंधे मुंह गिरे युवक को देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के गांवों में शिनाख्ती की कोशिश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण इस रहस्यमयी घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें