वीरेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे PFMS की कार्यशाला में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व.
भारत सरकार द्वारा दिल्ली मे आयोजित होने वाले PFMS की कार्यशाला में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व सराईपाली क्षेत्र के युवा वीरेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे. यह कार्यशाला 3 व 4 जुलाई2019 को रहेगी.वीरेन्द्र सिंह ठाकुर वर्तमान में राष्ट्रिय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पदा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.
PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) एक महत्वपूर्ण वित्तीय प्रबंधन प्रणाली है जो सिर्फ समय पर भुगतान, रसीद प्रबंधन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), फंड प्रवाह प्रबंधन और केंद्र प्रायोजित और केंद्रीय क्षेत्र के संबंध में वित्तीय रिपोर्टिंग सुनिश्चित करता है.
6-7 जून 2019 को नई दिल्ली में आयोजित परफॉरमेंस रिव्यू कमेटी (PRC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के सभी रूरल डेवलपमेंट योजनाओं के संबंध में पीएफएमएस को पूरी तरह से लागू करने के लिए किए गए सभी प्रयासों को नवीनतम बनाया जाएगा.
राज्यों को एजेंसी पंजीकरण के लिए सहायता प्रदान करने, निरर्थक एजेंसियों से बाहर निकलने, कार्यान्वयन एजेंसियों के मानचित्रण और बेहतर योजना प्रबंधन के लिए पीएफएमएस में उपलब्ध रिपोर्ट के विश्लेषण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें श्री ठाकुर शामिल होकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे जो की क्षेत्र के लिये गौरव का विषय है.