महासमुंद : धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला गिरफ्... - CG Sandesh

महासमुंद : धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला गिरफ्तार

महासमुंद के शंकर नगर ने धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति चीमा रोड वार्ड न0  01 शंकर नगर महासमुंद में धारदार चाकू को लहरा लहरा कर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर जाकर तस्दीक किया, जहाँ आरोपी योंगेश तिवारी अपनी दाहिने हाथ में एक बड़ा चाकू पकड़कर लहराते हुए मार दूंगा कहकर आम जनो को आतंकित करते रहना पाया गया.

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम योगेश तिवारी पिता सुग्रीव तिवारी उम्र 32 वर्ष वार्ड नंबर 01 शंकर नगर महासमुंद का निवासी होना बताया. जिसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद कर आरोपी योगेश तिवारी का कृत्य 25 आर्म्स एक्ट का अपराध होने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें