ग्रामीण बैंक के सामने रखी मोटरसायकल गायब, अज्ञात चोर के ख़िलाफ जुर्म दर्ज.
ग्रामीण बैंक सरायपाली करीबन 11.00 बजे आये एक व्यक्ति बैंक के बाहर अपनी मोटरसायकल खडा कर बैंक से अपना काम कराकर लगभग 11.30 बजे निकला तो पता चला कि उसका मोटरसायकल वहां है ही नहीं. आसपास पता तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला.
ग्राम गिरसा के किसान राजकुमार पटेल शुक्रवार की सुबह 10 बजे अपने भाई के साथ अपनी मोटरसायकल बजाज डिस्कवर CG 06 K 9534 से ग्रामीण बैंक सरायपाली पहुंचे. जहाँ उन्होंने बैंक के सामने गाड़ी खड़े कर कागज़ात बनवाने और पैसा निकालने बैंक के अंदर चले गए. काम ख़त्म करने के बाद जब बैंक से बहार आकर देखा तो करीबन 11.30 बजे उनकी मोटरसायकल वहां से गायब थी.
मोटरसायकल की जानकारी आस-पास पता करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति के द्वारा सरायपाली थाने में अज्ञात चोर के ख़िलाफ अपराध दर्ज करवाया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें