ड्रायवर की लापरवाही से खड़ी ट्रक जा घुसी ढाबे में   - CG Sandesh

ड्रायवर की लापरवाही से खड़ी ट्रक जा घुसी ढाबे में

सरायपाली के पास नेशनल हाइवे में देर शाम एक ड्रायवर टेलर को खड़ी कर हैंड ब्रेक लगाना भूल गया, जिसके कारण खड़ी ट्रक ढुलते-ढुलते चौधरी ढाबा में घुस गया ढाबा को चीरते हुए क्षति ग्रस्त कर दिया.

होटल मालिक से मिली जानकारी के अनुसार उस वक्त ढाबे में 4 लोग थे, उनमे से एक युवक मोबाइल देख रहा था, जैसे ही टेलर दीवाल से टकराया मोबाइल चला रहा युवक मलबे मे दब गया और बाकी लोग बाहर निकलने में कामयाब हो गए.  

जिसके बाद यक्त युवक को बाहर निकाला गया, युवक को चोंट आने के कारण उसे सरकारी हॉस्पिटल मे भर्ती करवाया गया, बताया गया की अशोक लीलेंड शो रूम के स्टाफ की एक कार भी दीवार का मलबा गिरने के कारण कार दब कर क्षति ग्रस्त हो गया.

जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर ट्रेलर रोककर चालक उतरा और मोबाइल पर बात करने लगा. इस दौरान ट्रेलर का हैंडब्रेक नहीं लगाया गया था. जिससे ट्रेलर सड़क से ढाबा की ओर ढलान में ढूलने लगा और ढाबा की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया.

दुर्घटना में चौधरी ढाबा के 4 बड़े कमरे क्षती ग्रस्त हो गया, इसमें लाखो रु का नुकसान का अंदाजा है घटना के बाद हमेशा कि तरह ट्रक चालक फरार है मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रक मालिक को इसकी सूचना दी गई है समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 5 बजे तक रिपोर्ट दर्ज नही हुआ था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें