कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त स्कूल एवं कॉलेज वाहनों के भौतिक निरीक्षण हेतु 07 जून 2026 को सुबह 09 बजे से विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्राम बरेकेलकला में ग्रामीणों एवं किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 53 में यात्री बसों की जांच की गई
जिले में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण सतत जारी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा सहायक ग्रेड-03 के नियमित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है।