वार्ड नं. 28 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (पालना केन्द्र, कलेक्टर परिसर) में स्थित रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए आमंत्रित आवेदनों की जांच उपरांत अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची तैयार कर ली गई है।
मानसून सत्र 2025 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 20 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून 2025 से की जाएगी।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे देश के विकास के संबंध में कहा है कि हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
“विकसित कृषि संकल्प यात्रा“ 29 मई से आरंभ होगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय सीमा की बैठक में संबंधित विभाग को इसके प्रचार-प्रसार हेतु दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।