रायपुर संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा आज शाला प्रवेश उत्सव 2025 के पूर्व विद्यालयों की तैयारियों की जमीनी स्तर पर जायजा लेने हेतु बागबाहरा विकासखंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी कर रहे हैं और अक्सर देर से दफ्तर पहुंचते हैं, महासमुंद भाजपा के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को पत्र लिखकर दफ्तर लेट पहुंचने वाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही करने का मांग किया ।
कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में महासमुंद जिले में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ‘द’ से श्रेणी ‘स’ में पदोन्नत हुए अधीक्षकों की काउंसलिंग 14 जून ,शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
जिले में किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने एवं उन्नत जैविक तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन आज बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम बोडराबांधा स्थित माध्यमिक शाला परिसर में किया गया।
तुमगांव पुलिस ने 13 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कांपा में एक व्यक्ति को अपने ठेला में लोगो को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा है.