जिले के किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण कर लिया गया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज समय सीमा की बैठक लेकर एकमुश्त चावल वितरण, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान, मोर गांव मोर पानी अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राज्य में "एक राष्ट्र एक राशनकार्ड" (One Nation One Rationcard) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है।
बेसहारा बच्चों की पहचान कर उन्हे कानूनी सहायता एवं शासन के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से साथी अभियान के तहत जिला साथी ईकाई का गठन किया गया है।
भारत सरकार की स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहवासियों को अधिकार अभिलेख प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे है।
जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु को रोकने एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का शुभारंभ आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महासमुंद से किया गया।