पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शहर केलोहिया चौक में आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी आमजनों का उत्साह देखने को मिला।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुन्द द्वारा पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन शहर के लोहिया चौक में किया गया।
सुशासन तिहार 2026 के दौरान विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम कसेकेरा के नागरिकों द्वारा नवीन हाई स्कूल कसेकेरा के नवनिर्मित भवन में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
जिला अस्पताल महासमुंद के कैंटिन में अपनी नवजात बच्ची के साथ बैठे एक पिता की कैंटिन के महिला कर्मचारी ने कॉलर पकड़कर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा तथा कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत जिले में कृषि विभाग द्वारा 30 जून तक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों व आम नागरिकों में
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 9 जून को प्रारंभ किए गए सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076 में नागरिकों के शिकायत प्राप्त हो रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा निराकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।