राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में 08 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम तोषगांव निवासी दिलीप प्रधान ने समाधान शिविर में मोटराईज्ड ट्रायसायकल की मांग की थी।