बुधवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम अछोला में भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गांव में सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि विधान से संपन्न हुआ।
जिले के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम कॉलेज स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए "एन. ई. पी. 2020 ओरिएंटेशन प्रोग्राम" का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में प्रथम बैठक बुधवार 06 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुआ। इस बैठक में बाल श्रम (निषेध और नियमन) के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली गई।
24 जुलाई 2025 को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कांपा, महासमुंद के प्रांगण में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक "हरेली तिहार" उत्साहपूर्वक एवं पारंपरिक भावनाओं के साथ मनाया गया।