ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का समापन मंगलवार 3 फरवरी को किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे तथा अध्यक्षता सांसद रूप कुमारी चौधरी करेंगी।
सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित डिजिटल छायाचित्र एवं विकास प्रदर्शनी लगाई गई है।
सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया।
ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अवलोकन किया।
प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।
तिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी।