कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की।
वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के अंतर्गत, वनमंडलाधिकारी मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रहा हैं। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए प्रेरक संदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में दी गई विशेष व्यवस्था के तहत महासमुंद जिले में 5 फरवरी को 85 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1304 किसानों से कुल 9882 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें आज जिले के नवकिरण अकादमी एवं सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी उद्बोधन सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।