पिथौरा थाना अंतर्गत मेमरा के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में अपने पुत्र के एडमिशन को लेकर एक पिता ने प्रभारी प्राचार्य से अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी तथा टेबल में रखे सामान को बिखेर दिया.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम परसापाली में एक पुत्र के द्वारा अपने पिता से 40 हजार रुपये की मांग करने पर नहीं दिए जाने से खेत बेचूंगा कहकर हस्ताक्षर करने को कहने लगा, जिसपर हस्ताक्षर नहीं करने से पुत्र मारपीट पर उतारु हो गया.
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम छिबर्रा में एक व्यक्ति के बार बार टोपी निकलने से मना करने पर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.