नल में पानी नहीं आने के कारण मायूस हो रहे वार्ड वासी. - CG Sandesh
पिथौरा

नल में पानी नहीं आने के कारण मायूस हो रहे वार्ड वासी.

इन दिनों पिथौरा के वार्ड क्रमांक 09 के कई घरों के नल में पानी नही आ रहा है, वार्ड में शिव सिन्हा के घर के पास लगे बोर भी पिछले तीन चार दिन से खराब है, जिसे अबतक नही बनाया जा सका है. नगर पंचायत भी अपनी जवाबदारी से इतिश्री कर लिया है. जानकारी होने के बाद भी पानी जैसी बुनियादी सेवा का व्यवस्था नही कर पाना गैरजिम्मेदाराना है, वही स्थानीय पार्षद को भी अपने वार्ड में ध्यान देने की आवश्यकता है.

जोगी कांग्रेस प्रदेश महासचिव समेत शहर अध्यक्ष और छात्र संगठन... - CG Sandesh
पिथौरा

जोगी कांग्रेस प्रदेश महासचिव समेत शहर अध्यक्ष और छात्र संगठन समेत 70 लोगो ने की इस्तीफा देने की पेशकश

जोगी कांग्रेस के प्रदेश युवा अध्यक्ष के इस्तीफा देने के साथ ही जोगी के करीबी माने जाने वाले दिग्गज युवा नेता एवम युवा जोगी कांग्रेस (जे) के प्रदेश महासचिव सचिन सन्नी रोहिल्ला ने भी समर्थकों के साथ इस्तीफे की पेशकश की है.

रक्षाबंधन पर विशेष खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़. - CG Sandesh
पिथौरा

रक्षाबंधन पर विशेष खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़.

भारतवर्ष का बड़ा त्योहार रक्षाबंधन आते ही बाजार में रौनक बढ़ गयी है, रक्षाबंधन में बहने अपने भाई के लिये मिठाई अन्य सामान व भाई अपनी बहनों के लिये साड़ी सूट खरीदी में देखा जा सकता है. महिलाएं समेत पुरुषों को बाजार में खरीददारी कर रहे है, विशेष बात है कि रक्षाबंधन के दिन पूर्व माह का अंतिम शनिवार होने के चलते शासकीय कार्यालय बन्द होता है जिससे बाजार में अच्छी खासी भीड़ बनी हुई है.

छत्तीसगढ़ी एल्बम दीवाना के विमोचन कार्यक्रम मे शामिल हुए युव... - CG Sandesh
पिथौरा

छत्तीसगढ़ी एल्बम दीवाना के विमोचन कार्यक्रम मे शामिल हुए युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी.

छत्तीसगढ़ी एल्बम "दीवाना" का विमोचन कल रात्रि मंदिर चौक पिथौरा में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि भोजपुरी अभिनेता रजनीश झान्झी, सुनील डाग,. विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, कलाकार शशांक मिश्रा, एल्डरमैन अंजली पांडे, पूर्व पार्षद राकेश दीक्षित, और निर्मल वर्मा ने मिलकर मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर सी. डी. का विमोचन किया.

सड़कों पर बैठी मविशियों के हादसे का जिम्मेदार कौन - CG Sandesh
पिथौरा

सड़कों पर बैठी मविशियों के हादसे का जिम्मेदार कौन

पिथौरा ।।पशु मालिकों की लापरवाही से रोज मवेशियों की जान सड़क पर जा रही है। वे अपने मवेशियों को घर में सुरक्षित बांधने के .

कवि हृदय प्रधानमंत्री अटल जी को 'श्रृंखला' की श्रद्धांजलि - CG Sandesh
पिथौरा

कवि हृदय प्रधानमंत्री अटल जी को 'श्रृंखला' की श्रद्धांजलि

श्रृंखला साहित्य मंच पिथौरा द्वारा कवि हृदय पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई । स्थानीय रितेश स्टूडियो में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रृंखला के समस्त सदस्यों ने अटल बिहारी बाजपेई जी का पुण्य स्मरण किया एवं उनके साहित्यिक अवदान पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विराट व्यक्तित्व के धनी अटल जी एक महान राजनेता होने के साथ साथ श्रेष्ठ कवि थे, उन्होंने राजनीति में साहित्य का अनुकरणीय समावेश किया ।

सरकंडा में हुए चार करोड़ के फर्जीवाड़ा के ख़िलाफ अनसन में बैठे ... - CG Sandesh
पिथौरा

सरकंडा में हुए चार करोड़ के फर्जीवाड़ा के ख़िलाफ अनसन में बैठे लोगों का “आप” ने किया समर्थन कहा भ्रष्टाचारियों को बचा रही प्रशासन.

आज आम आदमी पार्टी बसना के पादाधिकारीयो ने पिथौरा थाना के सामने भ्रष्टाचारियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठे डालेश्वर पटेल के आमरण अनशन का समर्थन करने पहुंची थी

जोगी कांग्रेस को छोड़ 2 दिग्गज नेता हुये कांग्रेस में शामिल - CG Sandesh
पिथौरा

जोगी कांग्रेस को छोड़ 2 दिग्गज नेता हुये कांग्रेस में शामिल

युवा जनता कॉंग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी एवम जनता युवा कॉंग्रेस (जे) के प्रदेश महासचिव पिथौरा निवासी सचिन सन्नी रोहिल्ला ने जनता कॉंग्रेस को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। अचानक आये इस सियासी बदलाव से जोगी कांग्रेस जे समेत अन्य राजनीतिक पार्टी में भूचाल मच गया है।

क्राइम ब्रांच एवम जिले के अधिकारियो से उम्मीद पिथौरा  में शु... - CG Sandesh
पिथौरा

क्राइम ब्रांच एवम जिले के अधिकारियो से उम्मीद पिथौरा में शुष्क दिवस के दिन कोचियों द्वारा अवैध शराब भारी मात्रा में स्टॉक भरने की खबर

नगर में अवैध शराब की बिक्री जगह जगह धड़ल्ले से हो रही है । बेख़ौफ़ होकर कोचिया शराब की बिक्री कर रहे है स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करना अनेक संदेहों को जन्म देता है।। वही यदि जिला के कप्तान यदि बाहरी स्टाफ से कार्यवाही कराये तो अनेक अवैध शराब विक्रेता पकड़ में आ सकते है।

सरकड़ा सोसायटी में हुए घोटाले की जाँच एवं गिरफ्तारी के समर्थन... - CG Sandesh
पिथौरा

सरकड़ा सोसायटी में हुए घोटाले की जाँच एवं गिरफ्तारी के समर्थन में छग असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आलोक पाण्डेय पिथौरा पहुंचे।

पिथौरा- कृषि साख सहकारी समिति सरकड़ा में शिकायत पर वर्ष 2009-10 में मृत किसानों के नाम से फर्जी ऋण निकालने, बिना धान खरीदी किये चेक जारी किये जाने की अनियमितता की शिकायत की जाँच जी गयी थी।