छात्र छात्राओं को EVM  तथा VVPAT मशीन की जानकारी दी गई. - CG Sandesh
पिथौरा

छात्र छात्राओं को EVM तथा VVPAT मशीन की जानकारी दी गई.

पिथौरा - शासकीय चन्द्रपाल डड़सेना महाविद्यालय में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को EVM एवम VVPAT मशीन की जानकारी दी गई. यह जानकारी मास्टर ट्रेनर डॉ पी के रवि, एस एस दीवान एवम नोडल अधिकारी डॉ प्रमिला नागवंशी द्वारा दी गई. साथ ही छात्र छात्राओं को ग्रुप में बुलाकर मतदान कराया गया और मतदान मशीन से अवगत कराया गया.

शुष्क दिवस के दिन खुलेआम बिकी अवैध शराब - CG Sandesh
पिथौरा

शुष्क दिवस के दिन खुलेआम बिकी अवैध शराब

पिथौरा शुष्क दिवस के दिन खुलेआम बिकी अवैध शराब एक और चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस के कप्तान संतोष सिंह ने अवैध शराब की कड़ाई से जांच में छापे मारकर "सक्रियता दिखाई व स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया" दूसरी ओर स्थानीय अधिकारियों की निरंकुशता के चलते अवैध शराब की बिक्री चरम पर है

रूपकुमारी ने किया रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन,  क्षेत्र के... - CG Sandesh
पिथौरा

रूपकुमारी ने किया रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र के 248 ग्रामवासियों को मिलेगा लाभ

पिथौरा। स्थानीय जनपद पंचायत परिसर में क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग पर उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव एवं बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी के करकमलों संपन्न हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता गण तथा अधिकारी उपस्थित थे।

हाथियो का झुंड छिबर्रा जंगल पहुँचा - CG Sandesh
पिथौरा

हाथियो का झुंड छिबर्रा जंगल पहुँचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 हाथियो का दल रविवार रात अमलीडीही होते हुए ग्राम छिबर्रा में प्रवेश कर गए हैं। विदित हो कि 3 सदस्यीय हाथियो का दल कुछ समय से क्षेत्र में डेरा डाले हुये है, वही किसानों को अनेक प्रकार का सामना करना पढ़ रहा है, समाचार लिखे जाने तक वन विभाग अमला ग्राम छिबर्रा नही पहुँचा है।।

आईटीआई में पूर्व छात्रों द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्रों तिलक... - CG Sandesh
पिथौरा

आईटीआई में पूर्व छात्रों द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्रों तिलक लगाकर स्वागत कर प्रवेश उत्सव मनाया गया

पिथौरा।पिथौरा विकासखंड के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डोंगरीपाली में प्रशिक्षण प्राप्त करने आये नवीन छात्र-छात्राओं का प्पूर्व छात्रों द्वारा तिलक लगाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पूर्व छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।प्राचार्य श्री अविनाश छिदेहा के मार्गदर्शन में आईटीआई परिसर में स्वागतउत्सव और विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यवाही ना होने से सरपंच संघ ने दी थाना के घेराव की धमकी. - CG Sandesh
पिथौरा

कार्यवाही ना होने से सरपंच संघ ने दी थाना के घेराव की धमकी.

पिथौरा भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पार्षद सरपंच पति व पूर्व सरपंच दुली किशन साहू को कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस की उपेक्षा के चलते आज सरपंच संघ नई बैठक के दौरान कार्यवाही ना होने से थाना के घेराव की धमकी दी है.

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की... - CG Sandesh
पिथौरा

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

पिथौरा भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष व सरपंच पति दुली किशन साहू को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली गलौज के साथ चुनाव पूर्व जान से मारने की धमकी दी जिससे पूर्व सरपंच डोली किशन साहू ने सुरक्षा की मांग की.

जेल भरो आंदोलन के तहत रायपुर जा रहे कांग्रेसियों को रास्ते म... - CG Sandesh
पिथौरा

जेल भरो आंदोलन के तहत रायपुर जा रहे कांग्रेसियों को रास्ते में ही रोका गया

भूपेश बघेल के गिरप्तारी के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत रायपुर जा रहे कांग्रेसियों को नदी मोड़ में रोक पुलिस ने बलपूर्वक द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसमे जिला पंचायत सदस्य उषा पटेल सारंगढ़ के पूर्व विधायक पदमा मनहर सहित कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, वरिष्ट नेता श्याम सुंदर एरन, युवा नेता सन्नी रोहिल्ला, गोलु रावल समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर जेल परिसर में लाकर रखा गया है.

पिथौरा में नहीं दिख रहा स्वच्छ भारत अभियान का असर - CG Sandesh
पिथौरा

पिथौरा में नहीं दिख रहा स्वच्छ भारत अभियान का असर

पिथौरा। एक ओर स्वक्षता अभियान समूचे भारत मे मनाया जा रहा है, दुसरी ओर नगर पिथौरा अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है, सफाई व्यवस्था नाकाफी होने के चलते बाजार वार्ड समेत समस्त नाली वार्डो में फैली गंदगी देख कर लगता है मानो नगर की बागडोर किसी ऐसे निष्क्रिय अधिकारी के हाथ लग गया हो।

युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगित... - CG Sandesh
पिथौरा

युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता मे आकांक्षा डरसेना ने किया प्रथम स्थान प्राप्त.

पिथौरा - नहरपारा युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य प्रतियोगिता मे आकांक्षा डरसेना ने किया प्रथम स्थान प्राप्त। नाहर पारा वार्ड क्रमांक 1 रावण भाटापारा मे आयोजित इस डांडिया प्रतियोगिता के ईनाम वितरण समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी आत्माराम यादव व विशिष्ट अतिथि संगीतकार रवि अग्रवाल. रमेश श्रीवास्तव. दिलीप निषाद .टेकु साहु. पत्रकार विजय गुप्ता पवन अग्रवाल ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।