सरायपाली. आगामी 2 दिनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसों का अधिग्रहण होना शुरू हो गया है. सरायपाली से विभिन्न मार्गों के लिए लगभग 70 से 80 बसें प्रतिदिन चलती हैं. लेकिन वर्तमान में केवल 20 से 25 बसें ही चल रही हैं.
सराईपाली विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्याम तांडी जीत दर्ज करायेंगे । राज्य में भी भाजपा के प्रत्याशी बहुमत में रहेंगे। डॉक्टर रमन सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी जीत हासिल करेगी। लगातार शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे जनसंपर्क में लोग उत्साह के साथ प्रत्याशी श्याम तांडी जी का स्वागत कर रहे हैं।
रोजगार सहायक पर कार्यवाही करने के बाद ग्रामीणजन मतदान करने के लिए तैयार हो गए हैं. आज जनपद के अधिकारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को शांति पूर्वक मतदान में भाग लेने हेतु अपील किए जिसे ग्रामीणों ने अपनी मांग पूर्ण होने पर सहमति दी.
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी छबिलाल रात्रे अब कांग्रेस को समर्थन देकर सरायपाली विधानसभा में किस्मत नन्द के साथ चुनाव प्रचार कर रहें है. इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, दोनों ही प्रत्याशी सघन जन संपर्क में लोगों के घर-घर गाँव-गाँव पहुंचकर अपने लिए वोट मांग रहे है.
महिला मतदाताओं ने इस प्रकार अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि जो भी प्रत्याशी या पार्टी इन समस्याओं को दूर करने में रूचि दिखाएंगे उन्हें ही वे अपना नेता चुनेंगे.
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर प्रदेश के अंतिम छोर पर ओडिसा सीमा से लगे रेहटीखोल के पास सुबह तड़के वाहनों की चेकिंग के दौरान जांच टीम के द्वारा एक बोलेरे वाहन से साढे पांच लाख रूपए जब्त किए गए.
आज ग्राम पुटका में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री धनाउराम महिलांगे के साथ लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया.
सरायपाली. चुनावी सभा में ग्राम छुईपाली पहुंचे केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां टिकट काटे जाने वाले विधायक भी अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हैं. यह दूसरी पार्टियों में देखने को नही मिलेगा.