थाना बसना अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में अंडा ठेला संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराए जाने का मामला सामने आया है। मौके से आरोपी नरोत्तम रौतिया (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
बसना थाना के ग्राम ग्राम सिंघनपुर में एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रायपुर के मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बसना थाना अंतर्गत बीच रास्ते में एक स्मॉल फायनेंस बैंक के कर्मचारी से पैसे लूटकर ले जाने की बात सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.